
UP News : लोकसभा चुनाव नजदीक आने से पहले ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सरकारी अफसरों पर पूरी तरह से मेहरबानी बरसा रही है। पुलिस विभाग में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों को योगी सरकार मालामाल बना रही है। शनिवार को यूपी की योगी सरकार द्वारा तीन अलग अलग आदेश जारी किए गए। इन आदेशों में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के वेतन में जबरदस्त बढ़ोत्तरी करते हुए उन्हें प्रमोशन दिया गया है। जो वेतन वृद्धि की गई है, वह अपर पुलिस अधीक्षकों को मालामाल बना देगी।
उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग (पुलिस सेवाएं) की ओर से जारी पहले आदेश में यूपी छह अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार आजमगढ, प्रदीप कुमार कानपुर नगर, विपुल कुमार श्रीवास्तव सुलतानपुर, हरि गोविंद मिश्रा पुलिस प्रशिक्षण निदेशालय, पंकज अयोध्या तथा विद्यासागर मिश्र को प्रोन्नति दी गई है। इस प्रोन्नति के तहत उक्त अधिकारियों को उच्च वेतनतान (37,400- 67000 ग्रेड पे 10,000 रुपये) पुनरीक्षित वेतनमान मैट्रिक्स पे लेवल 14 रुपये 1,44,200- 2,18,200 प्रदान किया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षकों की प्रोन्नति की दूसरी सूची में अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम गोरखपुर, आनंद कुमार स्टाफ आफिसर एडीजी गोरखपुर, दुर्गेश कुमार, पुलिस महानिदेशक मुख्यालय यूपी, विनोद कुमार पांडेय एटा, नीरज कुमार पांडेय वाराणसी नगर तथा सुरेंद्र नाथ तिवारी बुलंदशहर का नाम शामिल है। इन अधिकारियों को अब मैट्रिक्स पे लेवल 13 क रुपये 1,31,100-2,16,600 में चयन वर्ष 2023-24 की रिक्तियों के सापेक्ष में प्रोन्नत किया गया है।
तीसरी सूची में अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिशेन मथुरा, सर्वेश कुमार सिन्हा फिराजाबाद, संजय राय अंबेडकर नगर, शोएब इकबाल लखनऊ, सत्यपाल सिंह इटावा, शिवपाल सिंह गाजियाबाद व राहुल मिठास कानपुर नगर के नाम शामिल है। इन अधिकारियों को अब मैटिक्स पे लेवल 13 रुपये 1,23,100-2,15,900 में चयन वर्ष 2023- 24 की रिक्तियों के सापेक्ष में प्रोन्नति प्रदान की गई है। UP News