
ओज के कवि अक्षय प्रताप अक्षय तथा मनोज कुमार मनोज ने महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान तथा अन्य राजपूत राजाओं की शौर्य गाथा कविता के माध्यम से प्रस्तुत की। गौ रक्षा दल के विकास चौहान ने इस अवसर पर कहा कि क्षत्रियों के बिना हमारे देश का इतिहास अधूरा है। इतिहास गवाह है कि क्षत्रियों ने कभी किसी दवे कुचल पर हमला नहीं किया बल्कि उनकी रक्षा अपने प्राणों को न्योछावर कर की। लेकिन देश के वामपंथियों इतिहासकारों ने अपने निजी स्वार्थ के वशीभूत क्षत्रियों को बदनाम करने में कोई कमी नहीं छोड़ी।