CM योगी ने पूरी कैबिनेट के साथ त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
Mahakumbh 2025
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 01:13 AM
Mahakumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (22 जनवरी) अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस अवसर पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री योगी और उनके मंत्री गंगा में स्नान करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि CM योगी के ऊपर उनके मंत्री गंगा जल की बौछार कर रहे हैं साथ ही माहौल में हंसी-ठहाके भी सुनाई दे रहे हैं।
[video width="1280" height="720" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/01/WhatsApp-Video-2025-01-22-at-2.45.32-PM.mp4"][/video]
प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर की गई विस्तार से चर्चा
इससे पहले, CM योगी ने प्रयागराज में एक कैबिनेट बैठक की। जिसमें राज्य के विकास और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने महाकुंभ में आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि, यह पहला अवसर है जब पूरा मंत्रिमंडल महाकुंभ में मौजूद है। बैठक में राज्य की विकास योजनाओं और प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। Mahakumbh 2025