विद्यार्थी ध्यान दें! UP बोर्ड को लेकर जारी की गई एडवाइजरी, प्रशासन ने...
UP News
भारत
चेतना मंच
19 Feb 2025 09:18 PM
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ 2025 के कारण प्रयागराज में भारी भीड़ और अव्यवस्था के चलते प्रशासन ने शिक्षा प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जिसमें कक्षा 8 तक के स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन कक्षाओं की परीक्षाएं महाकुंभ के बाद आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा ICSE और CISE बोर्ड के छात्रों के लिए जाम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, उन्हें परीक्षा में उपस्थित न हो पाने पर दोबारा परीक्षा का अवसर दिया जाएगा।
प्रशासन ने दी ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा
महाकुंभ महापर्व में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 54 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है, वहीं अब भी श्रद्धालुओं की भीड़ महाकुंभ की ओर बढ़ रही है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सैलाब कुछ इस कदर उमड़ रहा है कि प्रयागराज में भीड़ और अव्यस्था का माहौल पैदा हो गया है, जिसे लेकर प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। ऐसे में महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा भी दी है जिससे छात्रों को पढ़ाई में कोई रुकावट न हो।
परीक्षाओं को लेकर जारी की गई एडवाइजरी
महाकुंभ को लेकर जिले में होने वाली महत्वपूर्ण परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव किए गए हैं। BSA प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत, कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 20 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इन कक्षाओं की परीक्षाओं को महाकुंभ के बाद आयोजित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि छात्रों और शिक्षकों को भीड़ और जाम से होने वाली परेशानियों का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से, ICSE, CISE और यूपी बोर्ड के कक्षा 8 के छात्रों के लिए परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है।
24 फरवरी से शुरू हो रही UP बोर्ड
बता दें कि, UP बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं और ये परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी। इन परीक्षाओं में कुल 54,32,519 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। छात्रों की सुविधाओं के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी कर उनसे वक्त से पहले निकलने के लिए कहा गया है। CBSE बोर्ड की परीक्षाओं की शुरूआत 15 फरवरी से ही हो चुकी हैं, वहीं ICSE की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं। Mahakumbh 2025