
Mahant Kaushal Kishor Das Death: अयोध्या के प्रतिष्ठित संत फलाहारी बाबा के नाम से चर्चित महंत कौशल किशोर दास का शनिवार को निधन हो गया। लखनऊ के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। फलाहारी बाबा के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। आज सरयू घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आपको बता दें कि फलाहारी बाबा, अयोध्या के राजगोपाल मंदिर के महंत थे। उनके निधन से संत समाज में शोक की लहर है। आज सरयू नदी के घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। फलाहारी बाबा के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने लिखा, "श्री राजगोपाल मंदिर, श्री अयोध्या जी के महंत कौशल किशोर शरण दास जी महाराज फलाहारी बाबा के गोलोकवासी होने का समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ।"
आपको बता दें कि प्रतिष्ठित संत फलाहारी बाबा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। आज सरयू घाट पर महंत कौशल किशोर दास का विधि विधान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।