विज्ञापन
उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में एक नई दुल्हन शादी करने के तुरन्त बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इतना ही नहीं नई दुल्हन जिस युवक के साथ शादी करके उसके घर आई थी उस युवक के घर के सारे गहने तथा नगदी भी लूट ले गई है।

UP News : उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में एक नई दुल्हन शादी करने के तुरन्त बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इतना ही नहीं नई दुल्हन जिस युवक के साथ शादी करके उसके घर आई थी उस युवक के घर के सारे गहने तथा नगदी भी लूट ले गई है। शादी की खुशी में व्यस्त दुल्हा बेचारा उत्तर प्रदेश पुलिस से गुहार कर रहा है कि मेरी पत्नी मुझे वापस दिलवा दो। UP News
यह मामला मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगाँव थाना क्षेत्र में कुलीपुर नाम का गाँव पड़ता है। उत्तर प्रदेश के इसी कुलीपुर गाँव में रहने वाले जितेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल 2026 को फर्रुखाबाद के कुंवरपुर लोथपुर की रहने वाली अचला पुत्री आदेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा। पीडि़त का आरोप है कि उसकी पत्नी के गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार नामक युवक से पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों के बीच लगातार फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि 8 और 9 मई की रात नवविवाहिता अचला घर से गायब हो गई। जब परिवार के लोगों ने तलाश की तो घर में रखी सोने की जंजीर, चांदी की पायल, करधनी, कुंडी और अन्य जेवरात भी गायब मिले। UP News
शिकायतकर्ता का कहना है कि दुल्हन का प्रेमी अरुण कुमार नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है और वहीं किसी अज्ञात स्थान पर उसकी पत्नी को छुपा रखा हुआ है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि अरुण कुमार के भाई और बहन भी इस पूरे मामले में उसका सहयोग कर रहे हैं। साथ ही उसने कुछ मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपे हैं, जिन पर पत्नी और आरोपी युवक के बीच बातचीत होने की बात कही गई है। पीडि़त पति ने एसपी से पत्नी और जेवरात बरामद कराने के साथ-साथ आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शिकायत के आधार पर तथ्यों को खंगाला जा रहा है। बेचार पति उत्तर प्रदेश के अधिकारियों से गुहार लगा रहा है कि किसी भी प्रकार उसकी पत्नी को वापस दिला दिया जाए। UP News
विज्ञापन
विज्ञापन