प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जगन्नाथ भगवान का रथ यात्रा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान ऊंचा रथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। बारिश होने के कारण करंट तेजी से फैल गया और रथ को खींच रहे श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए।

UP News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से शुक्रवार को बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान निकला विशाल रथ अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। देखते ही देखते रथ में करंट दौड़ गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय बारिश हो रही थी और रथ यात्रा में करीब 2 हजार श्रद्धालु शामिल थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बारिश के कारण करंट तेजी से फैला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जगन्नाथ भगवान का रथ यात्रा मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान ऊंचा रथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। बारिश होने के कारण करंट तेजी से फैल गया और रथ को खींच रहे श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।
हादसे से खड़े हुए कई सवाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा व्यवस्थाओं पर खड़ा हो गया है। आखिर इतनी बड़ी धार्मिक यात्रा के दौरान बिजली लाइनों का निरीक्षण क्यों नहीं किया गया? क्या बिजली विभाग और स्थानीय प्रशासन ने पहले से कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। हाल के वर्षों में हाईटेंशन लाइनों से जुड़े ऐसे कई हादसे सुरक्षा मानकों पर गंभीर चिंता पैदा करते रहे हैं। UP News
विज्ञापन