विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खर्च और सुविधाओं पर सीधा असर डालेंगे।

UP News : नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल से कई अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खर्च और सुविधाओं पर सीधा असर डालेंगे।
स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उत्पादन (लेइंग) की तारीख और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य होगा। इससे उपभोक्ताओं को ताजा और सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सकेगी।
* कई नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी
* गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भी असर
* फास्टैग के सालाना पास की कीमत बढ़ने की संभावना। यानी अब सड़क यात्रा पहले से महंगी पड़ सकती है।
मिडिल ईस्ट संकट के असर से गैस की कीमतों में बदलाव संभव है।
* एलपीजी सिलेंडर महंगा या सस्ता हो सकता है
* सीएनजी/पीएनजी दरों में भी उतार-चढ़ाव
* पीएनजी उपलब्ध क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन अपनाना अनिवार्य हो सकता है
* एलपीजी डिलीवरी अब ओटीपी वेरिफिकेशन से होगी
* प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए ई केवाईसी, वरना सब्सिडी रुक सकती है
नए शैक्षिक सत्र 2026-27 से : कक्षा 9 और 11 में व्यावसायिक शिक्षा अनिवार्य
* करीब 60,000 प्रशिक्षकों की नियुक्ति
* इसका मकसद छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करना है।
राज्य सरकार ने गेहूं का एमएसपी बढ़ाकर: 2,585 प्रति क्विंटल कर दिया है। पिछले साल से 160 रुपया ज्यादा। इससे किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
* 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में अभियान
* 10 अप्रैल से दस्तक अभियान शुरू
* आशा कार्यकतार्ओं की अहम भूमिका
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अब :
* 18 से 50 वर्ष की निराश्रित विधवा महिलाओं को प्राथमिकता
* नए लाभार्थियों का चयन इसी आधार पर
विज्ञापन