विज्ञापन
भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के 30 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

UP News : भीषण गर्मी से झुलस रहे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने राज्य के 30 से अधिक जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बदलाव से तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू और तपती गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। UP News
लखनऊ स्थित मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा पहुंच सकती है। इस दौरान कई जिलों में आकाशीय बिजली, तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों में बारिश और आंधी का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है, उनमें शामिल हैं : बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिजार्पुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ और बलिया। इन जिलों में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से अब कुछ राहत मिलने के आसार हैं। UP News
अगले 24 घंटों में मौसम का असर पूरे प्रदेश में फैलने की संभावना है। इन जिलों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं: देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अयोध्या, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत कई इलाके शामील हैं। UP News
बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, लेकिन बारिश और बादलों की वजह से इसमें 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट संभव है। सबसे अधिक गर्म जिला अभी भी बांदा बताया जा रहा है, जबकि प्रयागराज भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम का यह बदलाव जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी से राहत देगा, वहीं तेज आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाओं को लेकर सावधानी बरतना भी जरूरी होगा। अगले 24 घंटे यूपी के मौसम में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। UP News
विज्ञापन