विज्ञापन
Meerut News: आरोपी ने 28 मई-बकरीद वाले दिन रेलवे रोड पर ईदगाह से निकलने के बाद पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी पर कथित अभद्र टिप्पणी की थी।

UP News: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 70 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने थाने में पुलिस मीडिया के सामने कान पकड़कर माफी मांगी।
आरोपी की पहचान देहली गेट के रहने वाले एहसान के रूप में हुई। एहसान का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें वो मीडियाकर्मियों से बात कर रहा था जिस दौरान उन्होंने विवादित टिप्पणी की।
एहसान ने दिया था विवादित बयान
एहसान पर आरोप है कि उसने 28 मई-बकरीद वाले दिन रेलवे रोड पर ईदगाह से निकलने के बाद पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी की थी। UP News
मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा था- ये हमसे वंदे मातरम के लिए कह रहे हैं। अल्लाह बड़ा है। मोदी-शाह बड़े नहीं हैं। योगी बड़े नहीं है। ये महाराज कहां के हैं। इन पर कई मुकदमे चल रहे हैं।" जब वह यह बयान दे रहे थे तो उनके पीछे 10 से 12 लोग खड़े थे। सभी उसके बयान पर ठहाके लगाकर हंस रहे थे।
आरोपी ने कान पकड़ कर मांगी माफी
मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 29 को एहसान को गिरफ्तार कर लिया। एहसान ने पूछताछ में कहा कि उसने तैश में आकर ये बातें बोल दी थीं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को मीडिया ब्रीफ के लिए लेकर बाहल लाई तो वह लंगड़ा कर चल रहा था। उसने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्वराई की जा रही है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा। UP News
विज्ञापन