विज्ञापन
UP News: इसराइल पर आरोप था कि उसने 9 जून को 4 साथियों के साथ मिलकर बाबा मिलन की हत्या की थी। दो दिन पहले इसराइल पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

UP News: साधु राममिलन दास उर्फ बाबा मिलन दास सिंह (45) हत्याकांड का मुख्य आरोपी उन्नाव में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। इसराइल पर आरोप था कि उसने 9 जून को 4 साथियों के साथ मिलकर बाबा मिलन की हत्या की थी। दो दिन पहले इसराइल पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तड 3:40 बजे सूचना मिली कि एक लाख का इनामी इसराइल उर्फ इजराइल ताजपुर अंडरपास के पास है। वह किसी साथी का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की।
पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एसओजी सिपाही विकास भदौरिया घायल हो गया। दरोगा न्यूटन कुमार सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी। वह बाल-बाल बच गए।
पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी को गोली लग गई। पुलिस आरोपी को बांगरमऊ सीएससी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
साधु के भाइयों की प्रतिक्रिया
साधु के भाई राजेंद्र सिंह ने दावा किया कि बाबा मिलन की हत्या साजिश रचकर की गई। उन्होंने कहा कि बाबा मंदिर निर्माण और भजन-कीर्तन कर रहे थे, इन्हीं गतिविधियों को रोकने के लिए उन्हें मारा गया।
दूसरे भाई वीरेंद्र सिंह ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा, “पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया। जो अन्य अपराधी अभी बचे हैं, उनका भी एनकाउंटर होना चाहिए।”
आरोपी का बैकग्राउंड
इसराइल मूल रूप से बांगरमऊ कोतवाली अंतर्गत गांव ततियापुर का निवासी था। वह पिछले 20 साल से बांगरमऊ के मोहल्ला पुरबिया टोला में मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी का नाम सईदा है। एनकाउंटर के बाद आरोपी के घर पर ताला लगा हुआ है और परिजन फरार बताए जा रहे हैं। UP News
विज्ञापन