
शादी समारोह पानीपत स्थित क्रिस्टल गार्डन में हुआ। आशीर्वाद देने के लिए गौतमबुद्ध नगर और पानीपत सहित दिल्ली-एन.सी.आर. की अनेक राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची।
पानीपत के समालखा से विधायक धर्म सिंह छोंकर, भरत सिंह छोकर, हरियाणा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे बचन सिंह आर्य, पूर्व डीजीपी हरियाणा के पी सिंह, इंडियन बॉलीबॉल टीम की कोच वैशाली जी पुणे और नरेश करनाल, बॉलीबॉल खेल के अर्जुन अवॉर्डी दलेल सिंह, अर्जुन अवॉर्डी अमेर सिंह, गौतमबुद्ध जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र भाटी, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंदर प्रदान, जय जवान जय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक किसान नेता सुनील फौजी एडवोकेट, राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना की अध्यक्षा ममता भाटी, बाबा सरदार सिंह भगत जी आदि सहित अनेकों राजनीतिक और समाजसेवी नेता तथा अनेक अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित बड़ी संख्या में दिल्ली एनसीआर के गणमान्य लोग शादी समारोह में शामिल रहे।