UP News ; लड़की की सहेली ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

UP News; मेरठ में एक शख्स ने सरेआम लड़की को गोली मार दी। लड़की की सहेली ने पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। घायल युवती को केएमसी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार रात 11 बजे लड़की अपनी सहेली और एक युवक के साथ बाइक पर जा रही थी तभी बीच रास्ते में उन्हें आरोपी ने रोका। आरोपी ने लड़की से पूछा- मुझसे शादी कर लो। लड़की ने मना किया तो बंदूक निकाल ली। फायर कर दिया। इससे पहले गोली लड़की को लगती वह झुग गई। इस बीच सहेली ने आरोपी को धक्का दिया। इससे वह गिर पड़ा। आरोपी ने उठते ही दूसरी बार फायर किया। गोली लड़की के कान के पास लगी। वह सड़क पर गिर पड़ी। दर्द से तड़पने लगी। गोली की आवाज सुनकर वहां लोग इक्ट्ठा हो गए।स
आरोपी भागते वक्त चिल्लाते हुए बोला- मुझसे शादी नहीं करोगी तो किसी और से नहीं करने दूंगा। मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा। यह वारदात ब्रह्मपुरी थाने के गणेशपुरी चौकी से करीब 300 मीटर दूर अंजुम पैलेस के सामने हुई।
लड़की की दोस्त ने बताया कि अपनी मौसी के साथ रहती है और ब्यूटी पार्लर में काम करती है। बुधवार को उसका बर्थडे था। इसलिए मैं उसके पास गई थी। उसने जिद की, इसलिए जन्मदिन मनाने के बाद वहीं रुक गई।
लड़की की सहेली ने बताया कि हम तीनों एक बाइक सवार थे तभी अंजुम पैलेस अचानक से आरोपी ने बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही उसने चाभी निकाल ली। वह बहस करने लगा और मेरी दोस्त को शादी करने के लिए कहने लगा। इसी बीच उसने गोली चला दी।
पीड़ित की सहेली का कहना है कि आरोपी गड्ढे वाली मस्जिद के पास रहता है। उसने अपने मामा की बेटी से ही शादी की है। इसके बावजूद वह शाहीन पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। काफी समय से परेशान कर रहा था।
विज्ञापन