बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 13 एंबुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे एंबुलेंसों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया।

UP News : बाराबंकी जिले के जैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 13 एंबुलेंस जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 3 बजे एंबुलेंसों के पास से धुआं उठता दिखाई दिया। शुरुआत में मामूली लगने वाली यह घटना अचानक भयावह बन गई और एक के बाद एक कई एंबुलेंस इसकी चपेट में आ गईं। पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छा गया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
* 13 एंबुलेंस पूरी तरह जलकर नष्ट
* करीब 30 एंबुलेंस को समय रहते सुरक्षित हटाया गया
* राहत की बात यह रही कि आग अस्पताल की मुख्य इमारत तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि:
* परिसर में 40 से ज्यादा पुरानी और अनुपयोगी एंबुलेंस खड़ी थीं
* इन वाहनों के स्क्रैप की प्रक्रिया चल रही थी
* सुरक्षा मानकों में लापरवाही को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग के बीच फंसी एंबुलेंसों को हटाया। ट्रैक्टर और अन्य साधनों की मदद से कई वाहनों को बचाया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें और धुआं देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे जनहानि नहीं हुई।