Mathura : सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
Father killed in road accident, son seriously injured
भारत
RP Raghuvanshi
11 Apr 2023 03:39 PM
मथुरा (उप्र)। मथुरा जिले के राया थाना इलाके में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में दोपहिया वाहन सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
राया थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय किशोर ने बताया कि हाथरस जिले के भगवंतपुर गांव निवासी योगेश कुमार (60) बेटे आलोक के साथ सोमवार को बाइक पर मथुरा से अपने गांव लौट रहे थे, तभी राया क्षेत्र की बिचपुरी पुलिस चौकी के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में योगेश की मौके पर ही मौत हो गई और आलोक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक तुरंत ही मौके से भाग गया।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में दाखिल करा दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भतीजे संजय शर्मा ने थाना राया में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।