मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है यहां एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने कथित प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी और बच्चा अक्सर शोर मचाकर उसकी बातचीत में बाधा डालता था।

UP News : उत्तर प्रदेश से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का है यहां एक महिला ने अपने तीन वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने कथित प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी और बच्चा अक्सर शोर मचाकर उसकी बातचीत में बाधा डालता था। इसी बात से नाराज होकर उसने मासूम की जान ले ली। घटना करीब एक महीने पुरानी है, लेकिन पिता की शिकायत के बाद अब मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। UP News
यह मामला मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र स्थित छौली गांव का है। मृतक बच्चे के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जून की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी ने फोन कर कहा कि उनका तीन वर्षीय बेटा माधव काफी देर से नहीं उठ रहा है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और बेटे को तुरंत इलाज के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उस समय मौत के कारणों को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं होने पर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिता के अनुसार, घटना के कुछ दिन बाद उन्होंने अपनी पत्नी को मोबाइल पर एक युवक से बातचीत करते हुए सुना। बातचीत के दौरान वह कथित रूप से बेटे की मौत का जिक्र कर रही थी। इसके बाद 21 जुलाई को उन्होंने पत्नी से इस संबंध में सवाल किए। शुरुआत में महिला ने आरोपों से इनकार किया, लेकिन लगातार पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर पूरी घटना स्वीकार कर ली। UP News
पुलिस के अनुसार, महिला ने बताया कि उसका एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बातचीत होती थी। जब भी वह युवक से फोन पर बात करती थी, उसका बेटा माधव खेलते हुए शोर करने लगता था। इससे वह परेशान और नाराज हो जाती थी। आरोप है कि घटना वाले दिन भी बच्चा लगातार शोर कर रहा था। गुस्से में महिला ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। UP News
विज्ञापन