
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना कोतवाली इलाके के धोली प्याऊ पर एक दो मंजिला गारमेंट्स शोरूम में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों रूपये का नुकसान हो गया।
बताया जाता है कि आग इतनी भीषण थी आग ने कुछ ही क्षणों में विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर स्वाह हो गया। धोली प्याऊ स्थित महेश गारमेंट्स के दो मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गई।
आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की दमकल मौके पर पहुंच गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। काफी प्रयास के बाद भी आग काबू में नहीं हो पा रही थी। बड़ी मुश्किल के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था। इस अग्निकांड में में लाखों रुपए का सामान जलकर स्वाह हो गया। आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।