विज्ञापन
Premanand Maharaj: 17 मई को स्वास्थ्य कारणों के चलते संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

UP News: मथुरा के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज ने 10 दिन बाद एक बार फिर पदयात्रा शुरू कर दी। वह केली कुंज आश्रम से निकलकर NRI ग्रीन बिल्डिंग के सामने पहुंचे और फिर अपने शिष्यों के साथ पदयात्रा शुरू की।
प्रेमानंद महाराज करीब किलोमीटर तक वह चले और फिर वापस आश्रम चले आए। यात्रा के दौरान सड़क किनारे दोनों तरफ खड़े भक्त 'श्री राधे-राधे' के जयकारे लगाते रहे।
17 मई से नहीं निकले थे पदयात्रा पर
संत प्रेमानंद रोज तड़के पदयात्रा पर निकलते हैं। इस दौरान हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के मौजूद रहते है। 17 मई को स्वास्थ्य कारणों के चलते संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके साथ ही एकांतिक दर्शन कार्यक्रम को भी अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था।
कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया किया गया उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से दोनों कार्यक्रम स्थगित हुए हालांकि।
प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी खराब हैं। उनकी हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस होती है।
प्रेमानंद महाराज ने जारी किया था एक वीडियो
24 मई को प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों और भक्तों के लिए एक अत्यंत हृदयस्पर्शी वीडियो जारी किया। मात्र 1 मिनट 19 सेकंड का यह वीडियो रविवार को केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया।
वीडियो में उन्होंने कहा, “बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें या न मिलें, बोलें या न बोलें, तुम सबको हम बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही है कि किसी भी प्रकार की चिंता नहीं करनी। न यह सोचना कि हमारा उत्थान कैसे होगा। बिना कुछ कहे-सुने भी हम तुम्हारे हृदय और दिमाग में सदैव विराजमान रहेंगे।देख लेना, तुम वही करोगे जो गुरुदेव तुम्हारे मन में डालेंगे। इसलिए पूर्ण रूप से निश्चिंत रहो। जो जहां जिस सेवा में लगा है, उसी में तल्लीन रहो। खूब नाम जपो। मंगल अवश्य होगा। तुम्हारे गुरुदेव तुम्हारे अंतर में सदा बैठे रहेंगे। निर्भय, निश्चिंत और निशोक होकर भजन-कीर्तन करो। जब हमारा मन चाहेगा, हम स्वयं बोल देंगे।”
कौन हैं प्रेमानंद महाराज?
प्रेमानंद महाराज का बचपन का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। उनका जन्म गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की और 13 साल की उम्र ब्रह्मचारी बनने का व्रत लिया और भक्ति ओर मुड़ गए।
पिछले कुछ वर्षों में उन्हें अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल हुई है। उनके वीडियो वायरल होते हैं उन्हें लाखों व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में उनके फॉलोअर्स हैं। कई मशहूर हस्तियों उनके दर्शन करने वृंदावन आती हैं। UP News
विज्ञापन