जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर संत को जाल में फंसाया, लूटपाट की और पहचान उजागर होने के डर से लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी।

UP News : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में संत सखी सुनील त्रिपाठी उर्फ सनातन शरण त्रिपाठी की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एक डेटिंग ऐप पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर संत को जाल में फंसाया, लूटपाट की और पहचान उजागर होने के डर से लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर उनकी हत्या कर दी। शनिवार देर रात नगला कीकी के जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। UP News
पुलिस के मुताबिक, थाना जैंत पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि संत सखी हत्याकांड के आरोपी नगला कीकी रोड के पास किसी वारदात की फिराक में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम वृंदा आनंदम रिसॉर्ट के पास वाहन छोड़कर पैदल जंगल की ओर बढ़ी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे आरोपी को भागने के दौरान पकड़ लिया गया। घायल आरोपियों की पहचान सियाराम और रवि ठाकुर निवासी ग्राम कमई, थाना बरसाना के रूप में हुई है। वहीं, तीसरे आरोपी सचिन को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। UP News
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने वारदात से तीन दिन पहले एक डेटिंग ऐप पर फर्जी आईडी बनाई थी। इसी प्रोफाइल के जरिए उन्होंने संत सखी सुनील त्रिपाठी से संपर्क किया और मिलने के बहाने नगला कीकी रोड के पास सुनसान स्थान पर बुलाया। जैसे ही संत वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें दबोच लिया। उनके हाथ-पैर बांधने की कोशिश की गई और विरोध करने पर उनकी लुंगी फाड़कर हाथ बांध दिए। इसके बाद मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और करीब तीन हजार रुपये नकद लूट लिए गए। पुलिस के अनुसार, पहचान उजागर होने की आशंका में आरोपियों ने लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर संत की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। UP News
हत्या के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और एटीएम कार्ड अपने साथ ले गए। जांच में पता चला कि उन्होंने चौमुहां, बरसाना और गोवर्धन के विभिन्न एटीएम से करीब 1.20 लाख रुपये निकाले। इसके अलावा फोनपे के जरिए मृतक के बैंक खाते से 84 हजार रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह आरोपियों ने कुल मिलाकर दो लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली। UP News
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल, एक सैमसंग मोबाइल और लूट की 30 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और खून से सने कपड़े भी झाड़ियों से बरामद कर लिए गए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, लूट, अवैध हथियार रखने और पुलिस पर फायरिंग समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। UP News
विज्ञापन