MATHURA VIVAD: श्रीकृष्ण जन्मस्थान व ईदगाह मामले में सुनवाई 27 मार्च को
MATHURA VIVAD
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:03 PM
MATHURA VIVAD: मथुरा। मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान व ईदगाह वाद मामले में सोमवार को सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में सुनवाई हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।
MATHURA VIVAD
सिविल जज सीनियर डिवीजन के न्यायालय में सुनवाई के दौरान विभिन्न प्रार्थना पत्रों पर न्यायालय ने विचार विमर्श किया और सभी मामलों में 7/11 के तहत इस वाद पर सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख नियत की गयी है।
श्री कृष्ण स्थान ट्रस्ट के वकील मुकेश खंडेलवाल का कहना है कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सभी पक्षों पर तामिल मानते हुए अगली सुनवाई 27 मार्च को नियत की है। उनका कहना है यह वाद मेंटबिल है कि नहीं, पर अब 27 मार्च को सुनवाई होगी। वहीं ईदगाह ट्रस्ट के वकील तनवीर अहमद का कहना है कि वादी पक्ष इस मामले में शुरू से ही पैरवी नहीं कर रहा। फिर सुन्नी वक्फ बोर्ड पर आरोप लगाया जाता है। उनका कहना है कि न्यायालय में हुई आज सुनवाई के दौरान यह बाद मेंटल है कि नहीं 7/11 के अंतर्गत अब इस मामले पर अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी