विज्ञापन
UP NEWS : कांग्रेस के बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया और राजेंद्र पाल गौतम ने मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के लिए वक्त मांगा था।

UP NEWS : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है और उसे लेकर राजनीतिक गातिविधियां शुरू हो गई हैं। इस बीच लखनऊ में कांग्रेस के दो बड़े दलित नेताओं ने बसपा प्रमुख मायावती से मिलने का वक्त मांगा। हालांकि उनकी बसपा प्रमुख से मुलाकात नहीं हो पाई। इस घटनाक्रम से राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया और राजेंद्र पाल गौतम ने मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात के लिए वक्त मांगा था। राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति सेल अध्यक्ष हैं। तनुज पुनिया यूपी में कांग्रेस के अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
गौतम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि वो पुनिया के साथ बसपा प्रमुख मायावती से मिलने पहुंचे थे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। UP NEWS
कई रिपोर्डट्स में दावा किया जा रहा है कि मायावती कांग्रेस के दोनों दलित नेताओं से नहीं मिली। कांग्रेस के नेताओं का मायावती से मिलने जाना ऐसे समय में हुआ जब राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने बताया कि कांग्रेस की मीटिंग के दौरान पता चला की मायावती तबीयत खराब है। वहीं राजेंद्र गौतम बोले की हमारे समाज की बड़ी नेता हैं तो हम जनरल ही उनसे मिलने गए थे। उनका हालचाल लेने के एक जनरल विजिट लिए गए थे. लेकिन वो व्यस्त थी तो हमे समय नहीं मिल पाया. इसका और कोई मतलब नहीं था किसी ने कुछ नहीं कहा था करने के लिए , लेकिन वो व्यस्त थी तो हम लौट आए। UP NEWS
विज्ञापन