मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को अचानक इतनी बड़ी जिम्मेदारी क्यों दी ? क्या BSP में आकाश आनंद के बाद अब ईशान आनंद की भूमिका पूरी तरह बदलने जा रही है ? क्या यह बसपा संगठन में नेतृत्व और जिम्मेदारियों के नए बदलाव का संकेत है ?

UP News : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बुधवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। पार्टी प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंप दी है। यह वही पद है, जिस पर इससे पहले मायावती के बड़े भतीजे आकाश आनंद जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ताजा फैसला बसपा की राष्ट्रीय नेताओं की बैठक के दौरान लिया गया। ईशान आनंद को पार्टी में यह अहम जिम्मेदारी ऐसे समय दी गई है, जब पिछले कुछ सप्ताह में बसपा के संगठन और मायावती के परिवार से जुड़े नेताओं की भूमिकाओं में कई बदलाव देखने को मिले हैं। इससे पहले ईशान को पार्टी में अलग संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी गई थी। अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली है। UP News
बसपा में नेशनल कोऑर्डिनेटर का पद पहले आकाश आनंद के पास था। सितंबर की शुरुआत में मायावती ने आकाश आनंद को इस जिम्मेदारी से हटा दिया था। इसके बाद 10 सितंबर को उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने की खबर सामने आई थी। अब बुधवार को हुई राष्ट्रीय नेताओं की बैठक में ईशान आनंद को वही अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है। इस फैसले के साथ बसपा में ईशान आनंद की भूमिका पहले के मुकाबले और महत्वपूर्ण हो गई है। UP News
बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक बुधवार को लखनऊ में हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा की जा रही थी। इसी बैठक के दौरान मायावती ने ईशान आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने का फैसला किया। बैठक से पहले ईशान आनंद ने मायावती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लिया। UP News
विज्ञापन