UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के सभी बड़े अफसरों को खास निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के अफसरों को दिए गए निर्देशों में एक खास मार्ग पर मीट तथा शराब की दुकानें पूरी तरह से बंद रखने को कहा गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के इस खास मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं करने के निर्देश भी दिए हैं।
उत्तर प्रदेश के इस खास मार्ग पर बंद रहेगी मीट तथा शराब की सभी दुकान
आपको बता दें कि जल्दी ही पवित्र कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। कांवड यात्रा का बड़ा मार्ग उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड यात्रा के दौरान मीट तथा शराब की दुकान खोलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में प्रदेश के अफसरों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा है कि कांवड यात्रा के दौरान कांवड मार्ग पर मीट तथा शराब की एक भी दुकान खुलने ना पाए। उत्तर प्रदेश में पडऩे वाले कांवड मार्ग पर मीट तथा शराब की दुकान खुली मिलने पर उस क्षेत्र में तैनात अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अफसरों को दे दी है।
उत्तर प्रदेश में पड़ने वाले कांवड मार्ग पर चस्पा होगी रेट लिस्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांवड यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा है कि कावंड मार्ग पर मौजूद जरूरी सामान की दुकानों पर रेट लिस्ट अवश्य लगाई जाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुरादनगर से टीला मोड़, कादराबाद बार्डर से गाजियाबाद-दिल्ली बार्डर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-24 और एनएच-9 पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने वॉच टावर, कांवड़ शिविर, सडक़ मरम्मत, मार्ग प्रकाश, कैमरे, महिला-पुरुष शौचालयों की व्यवस्था, पेयजल, रेल फाटक प्रबंधन, शौचालयों, पेट्रोल पंपों पर साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाएं तय करने को कहा। कांवड़ शिविरों में डस्टबिन, स्वच्छता मित्रों की तैनाती, अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी के साथ-साथ ईको-फ्रेंडली कप, गिलास और प्लेट के उपयोग को भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डिवाइडर कट पर बैरिकेडिंग, पोल पर पांच फुट ऊंचाई तक इंसुलेटेड शीट लगाने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश में मोहर्रम के जुलूस में आगे- पीछे तैनात रहेंगे अफसर
कांवड यात्रा की व्यापक तैयारियों के निर्देश देने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहर्रम के त्यौहार के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में कहाा गया है कि मोहर्रम पर इस बार जूलुसों में आगे-पीछे राजपत्रित अफसरों की डयूटी लगेगी। इस दौरान असलहों के प्रदर्शन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक के लिए रूट डायवर्जन जरूरत मुताबिक बनाएं। सोशल मीडिया पर सतर्कता बढ़ा दी जाए। बड़े आयोजनों की वीडियो रिकार्डिंग हो। डीजीपी राजीव कृष्ण ने गुरुवार को यह निर्देश पुलिस कमिश्नरों, आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों को दिए। UP News