मेरठ में अग्निवीर भर्ती के नाम पर बड़ा घोटाला, UP STF ने दबोचे दो शातिर
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
20 Sep 2025 09:03 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
20 Sep 2025 09:03 AM
अग्निवीर भर्ती के नाम पर चल रही ठगी का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने मेरठ से एक अंतरराज्यीय ठग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी नरेश कुमार और सचिन के रूप में हुई है। ये दोनों मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र से दबोचे गए।एसटीएफ को मौके से कई अहम सबूत भी हाथ लगे हैं। आरोपियों के कब्जे से भारतीय सेना के दो फर्जी एडमिट कार्ड, एक नकली मार्कशीट, दो हस्तलिखित पन्ने, दो फर्जी रबर स्टांप, दो मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड और एक ऑल्टो कार बरामद की गई है। UP News
कैसे करते थे ठगी?
आरोपियों का तरीका बेहद शातिराना था। ये लोग भारतीय सेना में भर्ती और मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर युवाओं से मोटी रकम ऐंठते थे। इसके बदले में उन्हें फर्जी दस्तावेज, एडमिट कार्ड और मार्कशीट थमा देते थे जिससे युवाओं को लगता था कि उनकी भर्ती पक्की हो गई है।
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, इस गिरोह का जाल कई राज्यों तक फैला हुआ है। यह काफी समय से सक्रिय था और अब तक कई युवाओं को ठगी का शिकार बना चुका है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में संपर्क बनाकर सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को निशाना बनाते थे। फिलहाल एसटीएफ ने आरोपियों के खिलाफ मेरठ और मुजफ्फरनगर के संबंधित थानों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। UP News