आखिर अदालत ने दोनों के मामले में क्या फैसला सुनाया और इस चर्चित हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ ? मेरठ के इस चर्चित मामले से जुड़ी ताजा और प्रमाणित जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।

UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के दौरान दोनों आरोपी जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए। अदालत ने दोनों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। UP News
बुधवार को सजा सुनाए जाने के दौरान मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत से जुड़े। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने दोनों से अलग-अलग पूछा कि क्या वे सजा के संबंध में कुछ कहना चाहते हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, दोनों ने अपनी ओर से कोई बात नहीं रखी। अदालत में सौरभ राजपूत की मां रेनू राजपूत, उनके भाई और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। परिवार लंबे समय से मामले में कड़ी सजा की मांग कर रहा था। फैसले के साथ ही इस चर्चित मामले में सजा को लेकर चल रही सुनवाई का महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ। UP News
सौरभ राजपूत के परिवार ने पहले ही अदालत से मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड देने की मांग की थी। परिवार का कहना था कि सौरभ की हत्या के बाद न्याय पाने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। मामले में अभियोजन पक्ष ने भी दोनों के लिए कठोरतम सजा की मांग की थी। 30 सितंबर 2026 को मेरठ की जिला अदालत ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोषी ठहराया था। इसके बाद अदालत ने सजा के बिंदु पर सुनवाई की। इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाह पेश किए गए और सुनवाई के दौरान 100 से अधिक तारीखें पड़ीं । UP News
सजा से पहले मुस्कान रस्तोगी की ओर से अपनी बड़ी बेटी पीहू से मिलने और फोन पर बात कराने की मांग किए जाने की खबरें भी सामने आई थीं। रिपोर्टों के मुताबिक, जेल प्रशासन के पास बच्ची का संपर्क नंबर या पता उपलब्ध नहीं था। इसके बाद मुस्कान को बेटी के नाम चिट्ठी लिखने के लिए जरूरी सामान दिया गया। बताया गया कि उसने अपनी बेटी के लिए पत्र लिखा।। UP News
यह घटना 3 मार्च 2025 की रात मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में हुई थी। सौरभ राजपूत लंदन में नौकरी करते थे। अभियोजन के अनुसार, उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने उनकी हत्या की। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उन्हें नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से छिपाया गया था। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार किया था। UP News
विज्ञापन