विज्ञापन
इस दर्दनाक दुर्घटना में केमिकल कारोबारी पवन कुमार गर्ग, उनकी पत्नी शकुंतला देवी और बेटी अंजू बंसल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है।

UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में केमिकल कारोबारी पवन कुमार गर्ग, उनकी पत्नी शकुंतला देवी और बेटी अंजू बंसल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार का एक अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की खबर जैसे ही घर और मोहल्ले में पहुंची, पूरे इलाके में कोहराम मच गया। रविवार को जब तीनों मृतकों की अंतिम यात्रा निकली तो माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक साथ अर्थी उठने से हर आंख नम हो गई। UP News
यह भी पढ़े :उत्तर प्रदेश में 3 बच्चों की मां प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार
जानकारी के अनुसार, टीपी नगर थाना क्षेत्र स्थित वेदव्यास पुरी के गणपति एन्क्लेव निवासी पवन कुमार गर्ग अपने परिवार के साथ हरियाणा के कैथल जिले के कलायत जा रहे थे। उनके साथ पत्नी शकुंतला देवी, बेटी अंजू बंसल और रिश्तेदार शिवम भी कार में मौजूद थे। जैसे ही उनकी स्विफ्ट कार कुंडली मानेसर–पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर पीपली गांव के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़े ईंटों से भरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पवन कुमार गर्ग (65), शकुंतला देवी (62) और उनकी बेटी अंजू बंसल (44) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले खरखौदा सीएचसी ले जाया गया और फिर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां से बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। UP News
पोस्टमार्टम के बाद पवन कुमार गर्ग और उनकी पत्नी के शव मेरठ के गणपति एन्क्लेव स्थित आवास पर लाए गए, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। कॉलोनी निवासी, व्यापारी, सामाजिक संगठन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में पहुंचे और परिवार को अंतिम विदाई दी। घर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल और भी भावुक हो गया। वहीं बेटी अंजू बंसल का अंतिम संस्कार दिल्ली के नंद नगरी स्थित जीटीबी एन्क्लेव में किया गया, जहां ससुराल पक्ष और रिश्तेदारों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी। UP News
रविवार को मेरठ में जब पवन कुमार गर्ग और शकुंतला देवी की अंतिम यात्रा निकली तो पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों के साथ राहगीर भी कुछ देर के लिए ठहर गए और दृश्य देखकर भावुक हो उठे। दिल्ली और मेरठ दोनों जगह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की अंतिम विदाई ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। UP News
विज्ञापन