मेरठ के डिफेंस एंक्लेव में हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान ने 19 वर्षीय छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस सीसीटीवी और फोरेंसिक जांच में जुटी है।

UP News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार शाम हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को झकझोर दिया। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की डिफेंस एंक्लेव कॉलोनी में 22 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान ने कथित तौर पर अपनी परिचित 19 वर्षीय छात्रा को बीच सड़क पर गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद कर जांच शुरू कर दी है। UP UP News
मेरठ के शिवलोकपुरी का रहने वाला आदित्य प्रधान वर्ष 2025 में आईटीआई से इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पढ़ाई कर चुका था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसका नाम आपराधिक गतिविधियों से जुड़ गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर धाराओं सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था और करीब 10 दिन पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
UP News
प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आदित्य और 19 वर्षीय छात्रा पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि पिछले कुछ समय से छात्रा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। जेल से रिहा होने के बाद भी आदित्य लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन छात्रा ने उससे मिलने और बात करने से इनकार कर दिया।
UP News
मंगलवार को आदित्य ने छात्रा को डिफेंस एंक्लेव स्थित जोनल पार्क के पास मिलने के लिए बुलाया। छात्रा स्कूटी से और आदित्य बाइक पर वहां पहुंचा। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक बातचीत और कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी दौरान आदित्य ने अवैध पिस्टल निकालकर छात्रा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार छात्रा के सिर में एक और पेट में दो गोलियां लगीं। इसके बाद आदित्य ने खुद को भी गोली मार ली।
UP News
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से पांच खोखे, दोनों के मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त कर ली गई है, जिसमें दोनों के बीच बहस होती दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर रही है ताकि वारदात के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।
UP News
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि दोनों परिवारों के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल छात्रा का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
UP News
विज्ञापन