
Meerut News/ जानी खुर्द। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर पूठरी गांव में समाज विकास संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विकास संस्था के महानिदेशक डॉ. के के तोमर ने कहा कि किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए बलिदान दिया है वह हमेशा हमारे दिल में हैं और रहेंगे। किसानों की हमेशा उन्होंने लड़ाई लड़ी और आवाज उठाई और किसानों को खेती करना भी सिखाया वहीं आज सम्मेलन में आए हमारे सभी क्षेत्रवासी व ग्रामवासी अभिवादन करते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि में तकनीकी ज्ञान का प्रचार प्रसार किसानों की आय में वृद्धि होगी। आज हमारा मिशन है जल संरक्षण को विस्तार से समझाना पानी को कम से कम इस्तेमाल करें बारिश का पानी ज्यादातर खेती पर ही जाने दे हमारी नई पीढ़ी अब जैविक खेती के लिए कारगर साबित हो रही है जो हमारे आने वाले वंश के लिए अच्छा साबित होगा इस मौके पर डॉ. रविंद्र सिंह केंद्रीय पशु पालन अनुशासन केंद्र, डॉ. राजेंद्र सिंह, लड्डू सिंह, वन विभाग के प्रदीप सिंह और नानू मौजूद रहे।
फतेहपुर के समाजसेवी सत्येंद्र नानू ने भी अपने विचार रखे और जल संरक्षण व जैविक खेती के लिए बारे में किसानों को समझाया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रिंसिपल यशवीर सिंह, योगेश कुमार, सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, कृष्णपाल मदन सिंह आदि किसान सम्मेलन में उपस्थित रहे।