Meerut News : लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदने वाली छात्रा ने हारी जिंदगी की जंग, दो दिन बाद अस्पताल में हुई मौत
Greater Noida News : Woman and youth died after consuming poison
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
22 Oct 2022 10:42 PM
Meerut News : मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी की चौथी मंजिल से कूदने वाली बीडीएस की छात्रा जिंदगी की जंग हार गई है। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मेडिकल स्टाफ ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने एक साथी छात्र के थप्पड़ से नाराज होकर यह आत्मघाती कदम उठाया था। थप्पड़ मारने वाले छात्र को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी छात्रा जानी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में बीडीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। छात्रा का 19 अक्टूबर को कॉलेज में साथ पढ़ने वाले छात्र से विवाद हो गया था। छात्र ने उसे थप्पड़ मार दिया था।
इससे आहत होकर छात्रा लाइब्रेरी की छत पर पहुंच गई और चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। बता दें कि जिंदगी के लिए दो दिन तक छात्रा जद्दोजहद करती रही और आखिर उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को ही आरोपी सिद्धांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।