
Meerut News : राष्ट्रीय लोक दल के किसान मज़दूर जागरण सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत मेरठ के दौराला स्थित पूर्व विधायक चौधरी चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज परिसर में संवाद कार्यक्रय का आयोजन किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणो क्षेत्र के सैकडो मजदूर-किसानो और महिलाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि रालोद की राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीषा अहलावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रालोद हमेशा किसान, मजदूर, युवा और महिलाओ के अधिकार की लड़ाई में आगे रहती है। श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम रालोद पार्टी जारी रखेगी। जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद का जनाधार बढ रहा रहा है। लोकसभा चुनाव में रालोद गठबंधन एक बडा दल बनकर उभरेगा।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने अपनी माताजी ऊषा देवी और पिताजी पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के साथ मिलकर सैकडो गरीब लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण किए। कार्यक्रम में नेपाल सिंह, वीरेन्द्र रूहासा, अनिल प्रधान, रामवीर बडकली, रामकिशोर, हेम सिंह, रवि अलीपुर, विरेंद्र, कल्लू व अन्य गणमान्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।