विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के एक कलयुगी पति की बहुत ही घिनौनी करतूत सामने आई है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले इस पति ने अपनी पत्नी को जमीन के एक छोटे टुकड़े के लिए चाकू से काट डाला। पति ने जिस पत्नी की हत्या की है वह एक बेहद होनहार महिला थी।

UP News : उत्तर प्रदेश के एक कलयुगी पति की बहुत ही घिनौनी करतूत सामने आई है। उत्तर प्रदेश में रहने वाले इस पति ने अपनी पत्नी को जमीन के एक छोटे टुकड़े के लिए चाकू से काट डाला। पति ने जिस पत्नी की हत्या की है वह एक बेहद होनहार महिला थी। उस होनहार महिला को सोशल मीडिया के इन्फ्लुएंसर के तौर पर बड़ी पहचान मिली हुई थी। उत्तर प्रदेश का हर नागरिक इस दर्दनाक हत्याकांड के कारण हैरान तथा परेशान है। UP News
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। मेरठ जिले के सरूरपुर गाँव में रहने वाली निशा चौहान इंटरनेट पर स्थापित चेहरा थीं। इतनी होनहार महिला निशा चौहान को उसके पति प्रदीप चौहान ने चाकू से काट डाला। निशा चौहान की बस इतनी सी गलती थी कि वह सरूरपुर में स्थित एक प्लाट को अपने नाम पर कराना चाहती थी। प्लाट को नाम कराने को लेकर पति-पत्नी में गाली-गलौच हो गई। इसी बीच प्रदीप ने चाकू उठाकर निशा की बेहरमी से हत्या कर दी। UP News
यह भी पढ़े :नाबालिग साली से निकाह की जिद, पत्नी को पिलाया तेजाब, अस्पताल में मौत
उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस घटना के विषय में बताया कि निशा चौहान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं और इंस्टाग्राम पर रील बनाने के कारण उनके हजारों फॉलोअर्स थे। निशा सरूरपुर में ही अपना ब्यूटी पार्लर भी चलाती थीं। शुक्रवार सुबह जब प्रदीप ने उन पर चाकुओं से हमला किया, तो मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे चिल्लाने लगे। चीख-पुकार सुनकर जब तक पड़ोसी मदद के लिए घर के भीतर पहुंचे, तब तक निशा की सांसें थम चुकी थीं। पड़ोसियों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। UP News
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि निशा की हत्या करने के बाद आरोपी प्रदीप ने खुद के शरीर पर भी चाकू से कई वार किए। पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तो प्रदीप खून से लथपथ और बेहोश पड़ा हुआ था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल प्रदीप को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निशा की मौत के बाद उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सरधना आशुतोष कुमार और थाना प्रभारी गौरव सिंह पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रॉपर्टी का विवाद ही सामने आई है। UP News
विज्ञापन