विज्ञापन
प्रदेश के शाहजहांपुर क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। यहां वेयरहाउस, फैक्ट्री और लॉजिस्टिक्स हब बनने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा।

UP News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है। यहां वेयरहाउस, फैक्ट्री और लॉजिस्टिक्स हब बनने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा मिलेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे विकसित किए जा रहे हैं। करीब 11 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर बनाने की योजना है, जिससे बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उत्तर प्रदेश का बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेस-वे अब तैयार है और 29 अप्रैल को इसका औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर राज्य के पश्चिमी हिस्से को पूर्वी क्षेत्र से जोड़ते हुए कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई दिशा देगा। इस मेगा प्रोजेक्ट का उद्घाटन नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिससे यह परियोजना राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बन गई है। UP News
एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की सुविधा के लिए हर जिले के पास रेस्ट एरिया बनाए जा रहे हैं, जहां:
* पेट्रोल पंप
* ढाबा और रेस्टोरेंट
* होटल सुविधा
* पार्किंग और रेस्ट जोन जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
गंगा एक्सप्रेसवे सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास का नया इंजन है। यह परियोजना न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि उद्योग, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। आने वाले समय में यह एक्सप्रेस-वे यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। UP News
मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेस-वे लगभग 594 किलोमीटर लंबा है। करीब 36 से 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह परियोजना उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने के बाद यात्रा समय में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां पहले मेरठ से प्रयागराज पहुंचने में 10 से 12 घंटे लगते थे, अब यह दूरी महज 4 से 6 घंटे में पूरी हो सकेगी। UP News
फिलहाल एक्सप्रेस-वे को 6 लेन में तैयार किया गया है, जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। यह डिजाइन आने वाले वर्षों में बढ़ती ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस परियोजना की एक खास विशेषता शाहजहांपुर के पास बनाई गई एयरस्ट्रिप है। यह आपातकालीन परिस्थितियों में लड़ाकू विमानों के लैंडिंग और टेकआॅफ के लिए उपयोगी होगी, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत भी बढ़ जाती है। यह हाई-स्पीड कॉरिडोर मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे 12 जिलों को जोड़ता है। UP News
विज्ञापन