
Meerut News : देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तर प्रदेश की क्रांतिकारी धरा मेरठ में हैं। उन्होंने आज एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश की मुक्तकंठ से तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यही मायने में विकास की गंगा यूपी में ही बह रही है। लॉ एंड आर्डर के मामले में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के भाषण का वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है।
[caption id="attachment_73491" align="alignnone" width="471"]
Meerut News[/caption]
इस वीडियो में उप राष्ट्रपति ने अपने भाषण में कहा कि 'देश और दुनिया में एक चिंता होती थी, देश का सबसे बड़ा प्रांत कहां जा रहा है। खबर में रहता था तो पीड़ा होती थी। ऐसा बदलाव आया, अब जो सुनने को मिल रहा है, कानों में जो आता है, उससे मन प्रफल्लित होता है। सही मायने में विकास की गंगा इसी प्रदेश में बह रही है।
[video width="640" height="360" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2023/03/RruUZSehuGAqdW3e-1.mp4"][/video]उन्होंने कहा, 'ज्यादा जोर देकर इसलिए कह रहा हूं, क्योंकि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में हूं। शासन कहां था, अराजकता प्रकाष्ठा पर थी। अब देखो क्या हो रहा है। लॉ एंड आर्डर के मामले में उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश है। बिना ऐसी व्यवस्था के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि 'मुझे जानकारी है और मैंने प्राप्त भी की है, उत्तर प्रदेश में विकास की नींव फिलहाल जो पड़ रही है, उसका असर देश और विदेश में पड़ेगा।'
आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।