UP News: मेटा की ओर से भेजे गए अलर्ट पुलिस के बड़ा मददगार बनकर उभरा है। इसके सकारात्मक नतीजे देख पुलिस भी बहुत उत्साहित है।

UP News: अमेठी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा की ओर से भेजे गए अलर्ट पुलिस के बड़ा मददगार बनकर उभरा है। आत्महत्या से जुड़े पोस्ट या वीडियो सामने आते ही मेटा का सुरक्षा तंत्र पुलिस मुख्यालय को अलर्ट भेजता है, जिसके बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़ितों तक पहुंचती है।
अलर्ट मिलते ही अमेठी पुलिस सक्रिय हो जाती है और चंद मिनटों में पीड़ितों के घर पहुंचकर उनकी जान बचाई है। ऐसे लोगों के परिवारों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी0 ने बताया कि गूगल (मेटा) द्वारा लगातार अमेठी पुलिस को आत्महत्या या ऐसे ही अन्य मामलों की सूचना मिलती है। इन सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए, पिछले दो महीनों में 8 से अधिक लोगों की जिंदगी बचाई गई है।
पुलिस अधीक्षक ने जायस कोतवाली क्षेत्र का एक उदाहरण दिया, जहां पुलिस टीम 8 मिनट के भीतर पीड़ित के पास पहुंच गई और उसे बचाया। इसी तरह, बुधवार रात अमेठी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ट्रेन से कटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी, जिसे पुलिस टीम ने पहुंचकर बचाया।
अमेठी पुलिस ने सभी से अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति मानसिक तनाव में है या आत्महत्या जैसा कोई मामला नजर आ रहा है, तो वे टेली मानस के टोल फ्री नंबर 14416 पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन