विज्ञापन
UP News: आदित्य वीर सिंह गंगवार के चाचा गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार पीलीभीत दौरे पर थे जैसे ही उन्होंने भतीजे के साथ हादसे की खबर सुनी वो तुरंत दौरा बीच में छोड़ बरेली पहुंचे।

UP News: बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना राज्य मंत्री के 15 साल के भतीजे की गर्दन कट गई। वह स्कूटी से घर जा रहा था। फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से लिपट गया और उसके गर्दन का काफी हिस्सा कट गया। आसपास के लोग उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गए। आदित्य वीर सिंह गंगवार के चाचा गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार पीलीभीत दौरे पर थे जैसे ही उन्होंने भतीजे के साथ हादसे की खबर सुनी वो तुरंत दौरा बीच में छोड़ बरेली पहुंचे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य वीर का ईशान अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, हालत अभी चिंताजनक है।
अस्पताल में अपने भतीजे की हालत देख मंत्री भड़क गए। उन्होंने कहा- चाइनीज मांझे पर सरकार प्रतिबंध लगा चुकी है। इसके बावजूद बाजार में इसकी बिक्री होना गंभीर है। डीएम-एसएसपी दोनों को बुलाकर बात करूंगा। चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। यह भी पता लगाया जाए कि बाजार में इसकी आपूर्ति कैसे हो रही है।
आदित्य क्लास 9 में पढ़ता है। सोमवार सुबह 6 बजे वह स्कूटी से स्टेडियम जा रहा था तभी ये हादसा बरेली शहर में बीचों-बीच श्यामगंज फ्लाईओवर पर हुआ।
आदित्य का परिवार मूलरूप से पीलीभीत का रहने वाला है। पिता अजय सिंह गंगवार पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख हैं। मां सीमा गंगवार बरेली में रेलवे में अफसर हैं। UP News
विज्ञापन