विज्ञापन
UP News: घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी के शव को नहर से बाहर निकलवाया।

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की गंगा नहर में बुधवार को 15 साल की लड़की का शव मिलने सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र का है।
सूचना पर अलीनगर थाना पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीडीडीयू नगर तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी के शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान की प्रक्रिया पूरी की।
सीओ पीडीडीयू नगर ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लड़की को रील बनाने से परिजनों ने मना किया था. इसी बात को लेकर डांट पड़ने से वह आहत हो गई और संभवतः गंगा नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।
परिजनों के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। UP News
विज्ञापन