उत्तर प्रदेश में बनी हुई मिसाइल करेगी दुश्मनों का सफाया
UP News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:24 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:24 AM
UP News : उत्तर प्रदेश में मिसाइल (Missile) बनाने का काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में मिसाइल बनाने के लिए लगाए गए कारखाने में ब्रह्मोस जैसी खतरनाक मिसाइल बनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश में बनने वाली मिसाइल एक ही झटके में भारत के दुश्मनों का सफाया करने की ताकत रखती है। भारत के रक्षामंत्री राथनाथ सिंह (Defence Minister Rathnath Singh) 11 मई को उत्तर प्रदेश में मिसाइल बनाने वाले कारखाने का विधिवत उद्घाटन करेंगे। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से सांसद भी हैं।
उत्तर प्रदेश में शुरू हो रहे हथियारों के कारखाने में बहुत कुछ है खास
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के सरोजनीनगर में हथियार बनाने वाला कारखाना स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश में स्थापित हथियार बनाने वाले कारखाने की ढ़ेर सारी विशेषताएं हैं। उत्तर प्रदेश के इस कारखाने में प्रदेश के 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश में स्थापित हुए हथियारों के इस कारखाने के ऊपर 10 हजार करोड़ रूपए का निवेश किया जा रहा है। हथियार बनाने वाले इस कारखाने के कारण उत्तर प्रदेश हथियारों के निर्माण के क्षेत्र का एक प्रमुख हब बन जाएगा।
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने किया कारखाने का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को भटगांव स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रॉजेक्ट स्थल का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने बताया कि 11 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rathnath Singh) द्वारा ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्रॉजेक्ट व डिफेंस नोड-लखनऊ का उद्घाटन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में एयरोलॉय टेक्नॉलजी लिमिटेड द्वारा स्थापित नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही रक्षा मंत्रालय के डीपीएसयू की डिफेंस टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सिस्टम (DTIS ) का शिलान्यास किया जाएगा। इससे स्थापित होने वाली इंडस्ट्रीज को मटीरियल टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका फायदा डिफेंस कॉरिडोर के तहत स्थापित इंडस्ट्रीज को अपने उत्पाद बेहतर बनाने और सर्टिफिकेशन के बाद उत्पाद की मार्केटिंग में मिलेगा। मुख्य सचिव ने उद्घाटन व शिलान्यास कार्यक्रम जरूरी तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
UP News :
सूत्रों के मुताबिक इस प्लांट में रक्षा संबंधी तकनीक पर विशेष फोकस किया जाएगा। रक्षा और युद्ध से जुड़ी विश्व की आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ड्रोन, एंटी ड्रोन सिस्टम, ईडब्ल्यू सेंसर्स, यूएवी, इलेक्ट्रो ऑप्टिको सिस्टम, प्रेसिजन कंपोनेंट, फायर सेफ्टी उपकरण, स्माल ऑर्म्स ऐंड एम्युनिशन, डिफेंस क्लोदिंग ऐंड पैकेजिंग पर काम किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शुरू होने वाले ब्रह्मोस मिसाइल के प्लांट से अगले 5-6 वर्षों में 10,000 करोड़ का निवेश आएगा। इस मेगा कॉम्प्लेक्स से 10,000 से 12,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ तकनीकी कौशल विकास का अवसर मिलेगा। इसके अलावा ये परियोजना यूपी को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। UP News :