उत्तर प्रदेश में 11 और बिहार में 8 विधान परिषद सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव का कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है। आखिर भाजपा की सामने आई सूची में कौन-कौन से नाम हैं और किस सीट से किसे मौका मिला है ? जानिए MLC Election 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी।

UP News : उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नाम सामने कर दिए हैं। भाजपा ने दोनों राज्यों के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की तैयारी पूरी कर ली है। सामने आई सूची में उत्तर प्रदेश की छह और बिहार की चार सीटों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को टिकट दिया गया है। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। बिहार में भाजपा ने पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव, कोसी स्नातक से डॉ. एनके यादव, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नरेंद्र प्रसाद सिंह के नाम घोषित किए हैं। UP News
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की 11 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। भाजपा की ओर से सामने आई सूची में छह सीटों के उम्मीदवारों के नाम हैं। UP News
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र
उत्तर प्रदेश में इन 11 सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को प्रस्तावित है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। UP News
बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक सीटें शामिल हैं। भाजपा की सूची में चार निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम बताए गए हैं। UP News
बिहार में भाजपा के उम्मीदवार
बिहार में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पटना, दरभंगा और तिरहुत के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र तथा कोसी स्नातक और सारण शिक्षक सीट शामिल हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार यहां भी 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। UP News
उत्तर प्रदेश और बिहार समेत चार राज्यों की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हुई है। 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच और 9 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। UP News
विज्ञापन