विज्ञापन
UP News: बड़ौत के रहने वाले सोहनलाल अग्रवाल (50) टेंट का कारोबार करते हैं। वह अपने बेटे के साथ दुकान पर बैठे थे जब हमलावरों ने दोनों की हत्या कर दी।

UP News: बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में मंगलवार (9 जून) को दिनदहाड़े एक टेंट व्यापारी और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही घेर लिया। लोगों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया और भीड़ में से एक शख्स ने उसे गोली मार दी।
बड़ौत के रहने वाले सोहनलाल अग्रवाल (50) टेंट का कारोबार करते हैं। उनकी बड़ौत बस अड्डे के पास दुकान है। उनके इकलौते बेटे विकास की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी।
ताबड़तोड़ फायरिंग
मंगलवार (9 जून) शाम दोनों दुकान के अंदर ही बैठे थे।शाम 5:50 बजे दो बाइक से तीन बदमाश आए। एक बदमाश ने कमर से पिस्टल निकाली और दुकान के अंदर सोहनलाल और विकास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बेटा विकास बदमाशों से भिड़ गया था। उसने हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी को दबोच लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने विकास पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली राहगीर रोहित (35) को भी लग गई। वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
वहीं लोगों ने वरुण को पकड़ लिया और जमकर पीटा, फिर भीड़ में से एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। वरुण लुहारी पर हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 16 मुकदमे दर्ज थे।
व्यापारियों और परिजनों ने किया चक्का जाम
इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय व्यापारियों और परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम कर दिया और शवों को उठाने से साफ इनकार कर दिया। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर हाईवे से जाम खुलवाया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी बागपत के मुताबिक, प्राथमिक जांच में इस खूनी संघर्ष की वजह दोनों पक्षों के बीच करीब 10 वर्ष पुराना मुकदमेबाजी का विवाद सामने आया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए कुल 10 टीमें गठित की गई हैं।
इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ कथित वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। UP News
विज्ञापन