उत्तर प्रदेश पर मेहरबान हुए मोदी, दे रहे हैं 2183 करोड़ की सौगात
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:24 PM
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है। उत्तर प्रदेश के विषय में बहुत बड़ी राजनीतिक कहावत कही जाती है। कहा जाता है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर ही दिल्ली तक जाता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) उत्तर प्रदेश पर पूरा फोकस रखते हैं। एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के ऊपर मेहरबान हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश को 2183 करोड़ रुपये की सौगात देने का फैसला किया है। Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी
आपको बता दें कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा के साथ ही प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश को 2183 करोड़ रुपए की सौगात देने का काम भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश को रक्षा बंधन का बड़ा गिफ्ट देंगे। हम यहां विस्तार से बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश वालों को प्रधानमंत्री गिफ्ट के तौर पर क्या-क्या सौगात देने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के लिए खजाना खोलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुल 52 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण करेंगे। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया जाएगा। उन योजनाओं का बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश पूर्वांचल क्षेत्र को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री कुल 52 परियोजनाओं की सौगात पूर्वी उत्तर प्रदेश को देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 565.35 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। साथ ही PM मोदी उत्तर प्रदेश के लिए 38 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। उत्तर प्रदेश के लिए जिन परियोजनाओं का लोकार्पण होना है उनमें वाराणसी से भदोही तक फोरलेन रोड, मोहन सराय से अदलपुरा तक जाने वली रोड़ पर ROB होमी भामा अस्पताल में बड़ी यूनिट तथा जल जीवन मिशन की 47 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलिज तथा अस्पताल, दाल मंडी सड़क का चौड़ीकरण तथा वाराणसी के अस्सी घाट पर मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से किया जाएगा।
किसानों को 20 हजार 500 करोड़ रुपये की किश्त करेंगे जारी
अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि योजना की 20 हजार 500 करोड़ रूपये की बड़ी किश्त भी जारी करेंगे। उत्तर प्रदेश के 9 करोड से ज्यादा किसानों को सम्माननिधि की यह किश्त मिलेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बलौनी में होगी। प्रधानमंत्री रविवार 3 अगस्त 2025 को भी उत्तर प्रदेश में ही रहेंगे। प्रधानमंत्री के उत्तर प्रदेश के दौरे की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। Uttar Pradesh Samachar