उत्तर प्रदेश के एक मासूम बच्चे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल जीत लिया है। उत्तर प्रदेश के इस मासूम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल अपने एक चिट्ठी के माध्यम से जीता है।

UP News : उत्तर प्रदेश के एक मासूम बच्चे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल जीत लिया है। उत्तर प्रदेश के इस मासूम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिल अपने एक चिट्ठी के माध्यम से जीता है। मुरादाबाद जिले के बिलारी स्तिथ कक्षा-6 के छात्र मोहम्मद ऐदान पाशा ने बच्चों के खेलने के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर छात्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने हाथ से पत्र लिखा था। इस चिट्ठी पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने तत्काल संज्ञान लिया, जिसके बाद अब नगर में बच्चों और युवाओं के लिए मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। UP News
मामला मुरादाबाद जिले के बिलारी नगर स्तिथ मोहल्ला बाजार का है। यहां रहने वाले मोहम्मद जीशान पाशा के बेटे मोहम्मद ऐदान पाशा कक्षा-6 के छात्र हैं। गर्मियों की छुट्टियों में जब उन्हें खेलने के लिए उचित स्थान नहीं मिला तो उन्होंने अपनी परेशानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाने का फैसला किया। ऐदान ने मुख्यमंत्री को अपने हाथ से एक पत्र लिखा, जिसमें बच्चों के लिए पार्क और खेल सुविधाओं की जरूरत बताई गई थी। छात्र की इस भावनात्मक अपील को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने तुरंत मुरादाबाद प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। UP News
मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय से लेकर नगर पालिका प्रशासन तक सक्रिय हो गया। मुख्यमंत्री के उप-सचिव रामगोपाल सिंह ने मुरादाबाद जिलाधिकारी को मामले की जांच कर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम और बिलारी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने पूरे मामले की जांच कराई। जांच के बाद छात्र के परिवार को पत्र भेजकर बताया गया कि नगर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए योजना तैयार है। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2025-26 में ‘मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना’ के तहत वार्ड संख्या-25 स्थित जूनियर हाईस्कूल के खेल मैदान (गाटा संख्या-720) में मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स फैसिलिटी सेंटर के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, शासन से बजट की पहली किस्त जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस सेंटर के बनने से बच्चों और युवाओं को खेल अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। UP News
विज्ञापन