विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का एक अनोखा दुल्हा बड़ी मुसीबत में फंस गया है। अपनी बारात के जश्न के वीडियो को वायरल करने के चक्कर में दुल्हे के लिए बड़ी मुसीबत आ गई है। बुलडोजर पर सवार होकर हुड़दंग मचाने का वीडियो तो वायरल हो गया किन्तु यही वायरल वीडियो दुल्हे की मुसीबत का बड़ा कारण बन गया है।

UP News : उत्तर प्रदेश का एक अनोखा दुल्हा बड़ी मुसीबत में फंस गया है। अपनी बारात के जश्न के वीडियो को वायरल करने के चक्कर में दुल्हे के लिए बड़ी मुसीबत आ गई है। बुलडोजर पर सवार होकर हुड़दंग मचाने का वीडियो तो वायरल हो गया किन्तु यही वायरल वीडियो दुल्हे की मुसीबत का बड़ा कारण बन गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बारात वाले बुलडोजर का चालान काटने के साथ ही दुल्हे के विरूद्ध भी FIR दर्ज कर ली है। UP News
यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का है। इस मामले में अपनी शादी का वीडियो वायरल करने के चक्कर में एक दुल्हा बुलडोजर पर सवार होकर बारात लेकर निकला। इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र का उस्मान बुलडोजर पर सवार होकर अपनी बारात में हुड़दंग मचा रहा था। बुलडोजर पर दुल्हे उस्मान के हुड़दंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे वायरल वीडियो में दूल्हा बुलडोजर पर बैठकर सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता और डीजे की धुन पर हुड़दंग मचाता दिखाई दे रहा है। बुलडोजर सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक इस स्टंट में एक दर्जन से अधिक बाराती चलते बुलडोजर पर खड़े होकर नाच रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जेसीबी गाड़ी की पहचान की और अब पुलिस उसका चालान काट रही है। UP News
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा उस्मान अपने करीबी दोस्तों के साथ बुलडोजर के अगले हिस्से पर शान से बैठा नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में वह हाथ में सिगरेट थामे कश खींचकर धुएं के छल्ले बनाता दिख रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में बुलडोजर पर ही डीजे की तेज धुन बज रही है, जिस पर दूल्हा और उसके साथी जमकर थिरक रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्थित उमरी कला गांव से निकली इस बारात का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक दर्जन से अधिक बाराती बुलडोजर पर ऊपर तक चढक़र मस्ती कर रहे हैं। कई लोगों ने इस तरह चलते हुए बुलडोजर पर खड़े होकर नाचने और हुड़दंग मचाने को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक बताया है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था। UP News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हरकत में आई। इस पूरे मामले पर जब इंस्पेक्टर कांठ से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि बारात में इस्तेमाल की गई इस जेसीबी गाड़ी की पूरी तरह से पहचान कर ली गई है। नियमों के उल्लंघन को लेकर अब इस गाड़ी के खिलाफ चालान की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही दुल्हे के विरूद्ध FIR की जा रही है। UP News
विज्ञापन