उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्तिथ रानीनागल गांव में एक निकाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर के साथ निकाह कर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया है।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्तिथ रानीनागल गांव में एक निकाह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां तीन बच्चों की मां तबस्सुम ने छह बच्चों के पिता मोहम्मद उमर के साथ निकाह कर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला किया है। तबस्सुम के पहले पति रियाजुल की करीब पांच साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने तीन बच्चों की परवरिश ससुराल में रहकर कर रही थीं। वहीं मोहम्मद उमर की पहली शादी भी खत्म हो चुकी है और उनके छह बच्चे हैं। दोनों के साथ आने के बाद अब परिवार में कुल नौ बच्चों की जिम्मेदारी है। UP News
जानकारी के मुताबिक, तबस्सुम के पति रियाजुल की करीब पांच वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद उन्होंने अपने तीन बच्चों की जिम्मेदारी संभाली और ससुराल में रहकर उनका पालन-पोषण करती रहीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई। उमर पेशे से मैकेनिक बताए जाते हैं। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उन्होंने एक-दूसरे को समझने के बाद साथ जीवन बिताने का फैसला किया। बताया गया कि दोनों ने परिवार की जानकारी के बिना कलियर शरीफ जाकर निकाह कर लिया। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। UP News
निकाह की जानकारी जब दोनों के परिजनों और रिश्तेदारों को हुई तो विरोध शुरू हो गया। मामला बढ़ने के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। ग्राम प्रधान जाहिद हुसैन की मौजूदगी में हुई पंचायत में दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। पंचायत में तबस्सुम और मोहम्मद उमर ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की है और अब साथ रहना चाहते हैं। दोनों अपने फैसले पर कायम रहे। तबस्सुम के ससुराल पक्ष ने भी पंचायत में अपनी बात रखी और बताया कि इस फैसले के बाद वे भविष्य में उनसे संबंध नहीं रखना चाहते। UP News
पंचायत के दौरान मोहम्मद उमर ने तबस्सुम और उनके तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाने की बात कही। बताया गया कि रहने के लिए किराए के मकान, खरीदे गए प्लॉट और बच्चों की जिम्मेदारी से जुड़े मुद्दों को लेकर उन्होंने हलफनामा भी दिया। दोनों पक्षों की बात सुनने और सहमति बनने के बाद पंचायत समाप्त हो गई। इसके बाद तबस्सुम अपने तीन बच्चों और गृहस्थी के सामान के साथ उमर के साथ रहने चली गईं। UP News
मोहम्मद उमर के पहले से छह बच्चे हैं, जबकि तबस्सुम के तीन बच्चे हैं। इस तरह दोनों की नई गृहस्थी में कुल नौ बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है। हालांकि, सभी बच्चों के एक साथ रहने और उनकी देखभाल की व्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। तबस्सुम ने पिछले पांच वर्षों में पति के निधन के बाद अकेले अपने बच्चों की परवरिश की। दूसरी ओर उमर भी अपने पिछले वैवाहिक जीवन से अलग रह रहे थे। मुलाकात के बाद दोनों ने पारिवारिक विरोध के बावजूद साथ रहने का निर्णय लिया। UP News
विज्ञापन