विज्ञापन
UP News : आंचल का पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी करीब एक साल पहले होल गई थी।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिल में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक पत्नी - जो अपने भतीजे के प्यार में पागल थी - अपने पति का कत्ल कर दिया। इस अपराध में उसका साथ दिया उसके आशिक ने और उसकी बहन व उसके प्रेमी ने। चारों ने मिलकर हत्या को आत्महत्या का रूप देना चाहा और क्रूरत की सारी हदें पार कर दीं।
घटना मझोला थाना क्षेत्र के ढक्का इलाके की है। पवन ठाकुर की शादी 6 साल पहले आंचल से हुई थी । कृषि विभाग कार्यालय स्थित कुंदनपुर मझोला फैक्ट्री के पास पवन ठाकुर रहते थे। वह मूलरूप से बगी गोधनपुर मैनाठेर के निवासी थे। पवन और आंचल दोनों की दो वर्षीय बेटी है।
पवन को थी आंचल के अफेयर की जानकारी
आंचल का पवन के तहेरे भाई के बेटे अंकित से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पवन को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी करीब एक साल पहले होल गई थी ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन ने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वो नहीं मानी। तनाव इतना बढ़ गया कि कुछ महीने पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी। दोनों के बीच इस वजह से तनाव रहने लगा। इसी विवाद के चलते आंचल ने अपने प्रेमी अंकित, बहन शिखा और उसके बॉयफ्रेंड अजय के साथ मिलकर पवन को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
आंचल 15 दिन पहले मायके गई थी। वहां पर पति की हत्या की योजना बनाई। इसके बाद गुरुवार को घर आकर पति को फोन करके घर बुलाया, क्योंकि पति पवन अपनी बहन अनीता के यहां गए हुए थे। गुरुवार रात 10 बजे जब पति घर पहुंचा तो चारों आरोपियों ने मिलकर पवन के घर पहुंचते ही उसको चारपाई से बांध दिया। इसके बाद उसको करंट लगाया गया। पुलिस के मुताबिक, पवन को करीब 9 बार बिजली के झटके दिए गए। जब पति पवन की मौत नहीं हो तो उसको पानी में मिलाकर जहर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पवन जब तड़प रहा था तो आंचल और उसका प्रेमी अंकित उसके सामने ही रोमांस करने लगे।
आंचल ने पुलिस को क्या बताया
आरोपियों ने पवन की मौत को आत्महत्या का रूप देना चाहा लेकिन पोस्टमार्ट रिपोर्ट में भेद खुल गया। रिपोर्ट में चोट के 9 निशान मिले और बिजली करंट लगाने की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शक की सुई अंजलि की तरफ घूम गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की तो आंचल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और सब बता दिया। पुलिस ने दोनों बहनों और उसके प्रेमियों को हिरासत में ले लिया है। अंकित ने पुलिस को बताया कि आंचल ने उससे बार-बार पवन की हत्या करने को कहा था।
विज्ञापन