विज्ञापन
UP News: पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

UP News: लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के कासमंडी (का मंडी) में स्थित एक पुरानी संरचना को लेकर पासी समाज और स्थानीय मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद खड़ा हो गया है। पासी समाज का दावा है कि यह जगह 11वीं शताब्दी के राजपासी राजा कंस का प्राचीन किला है, जिसमें शिव मंदिर भी था। वहीं, इस जगह पर मुस्लिम समुदाय नमाज पढ़ता रहा है और वहां मस्जिद व कब्रिस्तान मौजूद हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पासी समाज के नेता सूरज पासवान ने इस संबंध में सीएम योगी को पत्र भी लिखा है। उनका कहना है कि ये उनकी आस्था का विषय है और इसलिए इसपर फिर से बात होनी चाहिए। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्थान वर्षों पहले एक प्राचीन किले और धार्मिक स्थल के रूप में जाना जाता था। UP News
पासी समाज का दावा क्या है?
पासी समाज राजा कंस को अवध क्षेत्र में विदेशी आक्रमणकारी सालार मसूद गाजी के खिलाफ लड़ने वाला योद्धा माना जाता है। उन्होंने अपने दावे के समर्थन में स्थानीय परंपराओं, क्षेत्रीय इतिहास और एक पुराने ब्रिटिश गजेटियर का हवाला दिया है। समाज ने प्रशासन से पुरातात्विक और राजस्व अभिलेखों की जांच कराने की भी मांग की है।
मुस्लिम पक्ष क्या कह रहा है?
वहीं मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वह इस जगह पर लंबे समय से नमाज पढ़ी जा रही है। मुस्लिम पक्ष ने आरोप लगाया है कि धार्मिक स्थलों को लेकर लगातार विवाद खड़े किए जा रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। UP News
पुलिस-प्रशासन अलर्ट
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को बाहर से काफी तादात में लोगों के नमाज पढ़ने आने के इनपुट मिलने पर प्रशासन ने एहतियातन बैरिकेडिंग करके भारी पुलिस बल तैनात किया है।
पिछले कुछ समय में संभल, भोजशाला और अन्य धार्मिक स्थलों से जुड़े विवाद सुर्खियों में रहे हैं। ऐसे में अब मलिहाबाद का यह मामला भी राजनीतिक और सामाजिक बहस का विषय बनता जा रहा है। UP News
विज्ञापन