विज्ञापन
नोएडा में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर बड़े स्तर पर चल रहे एक धोखाधड़ी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेंजर्स क्लब नामक कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों और नकली पहचान के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।

Noida News : नोएडा में टूर एंड ट्रैवल के नाम पर बड़े स्तर पर चल रहे एक धोखाधड़ी गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेंजर्स क्लब नामक कंपनी के तीन डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों और नकली पहचान के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को सेक्टर-32 स्थित एक मॉल में बने उनके आॅफिस से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। Noida News
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद कम कीमत पर देश-विदेश यात्रा के आकर्षक पैकेज का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पैसे लेने के बाद ग्राहकों को न तो तय सुविधाएं दी जाती थीं और न ही यात्रा से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती थीं।
इस धोखाधड़ी को लंबे समय से एक संगठित तरीके से चलाया जा रहा था। Noida News
आरोपियों ने ग्राहकों को विश्वास में लेने के लिए कई तरह के फर्जी दस्तावेज तैयार कर रखे थे। इनमें भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के नाम से बनाए गए नकली आई-कार्ड, फर्जी मोहरें, विजिटिंग कार्ड और समझौता ज्ञापन शामिल हैं। इन दस्तावेजों को दिखाकर ग्राहकों को यह भरोसा दिलाया जाता था कि कंपनी पूरी तरह अधिकृत और वैध है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इमरान खान, अभय कुमार और शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। ये सभी रेंजर्स क्लब कंपनी में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जिसमें 14 फर्जी मोहरें, 15 नकली टडव दस्तावेज, 180 विजिटिंग कार्ड, 3 फर्जी आई-कार्ड, 3 मोबाइल फोन, एक क्रेटा कार और नकद राशि शामिल है।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सेक्टर-32 के एक नामी मॉल में आॅफिस संचालित कर रहे थे, जो पिछले कई वर्षों से सक्रिय था। इस दौरान कई लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया। पीड़ितों की शिकायतों के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और फिर इस गिरोह का पदार्फाश हुआ। पुलिस के अनुसार, शुरूआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने इस तरीके से कई लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है। Noida News
विज्ञापन
विज्ञापन