विज्ञापन
Prayagraj News: मंगलवार को पड़ोसियों को घर से बदबू आने पर शक हुआ। उन्होंने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

UP News: प्रयागराज में एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। घर बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पड़ोसियों को घर से बदबू आने पर शक हुआ। उन्होंने जब दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घर में मिले चार शव
पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची। घर के एक कमरे में वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65) का शव पड़ा था। पास ही दूसरे कमरे में बेटी मीनाक्षी (40) की लाश पड़ी हुई थी। तीनों के सिर पर गहरे जख्म थे। बेटे अभिषेक (38) की लाश ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में मिली। दुकान बाहर से बंद था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परिवार में वीरेंद्र का छोटा बेटा अश्विनी ही बचा है जो धोखाधड़ी के केस में कौशांबी जेल में बंद है। UP News
इस पूरे मामले को एक बात ने और पेचीदा बना दिया है। जिस कमरे में दंपती के शव मिले, वहां एक गत्ता पड़ा था। उस पर लिखा मिला, “बंटी, बबली और बहू ने मारा।”
दो मंजिला मकान, 14 दुकानें
वीरेंद्र कुमार वैश्य का हीवेट रोड चौराहे पर दो मंजिला मकान है। निचले हिस्से में 14 दुकानें हैं। 13 दुकानें किराए पर हैं। ऊपरी हिस्से में वह परिवार के साथ रहते थे। एक दुकान बेटी मीनाक्षी चलाती थी। वह गिफ्ट से जुड़े सामान बेचती थी। उसी दुकान पर वीरेंद्र वैश्य भी बैठा करते थे। बेटा अभिषेक फ्लोर क्लीनिंग के काम से जुड़ा था। मीनाक्षी और अभिषेक की शादी नहीं हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छोटा बेटा अश्विनी एक लड़की के साथ लिव इन में रहता था। दोनों पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी मामले में दोनों को जेल भेजा गया था। बाद में महिला को जमानत मिल गई, जबकि अश्विनी अभी भी जेल में बंद है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार वैश्य को आखिरी बार रविवार को देखा था। इसके बाद से न तो वह दिखाई दिए और न ही उनकी पत्नी और बेटी को किसी ने देखा। पुलिस के मुताबिक दुकान से मिला अभिषेक का शव काफी फूला हुआ है। पुलिस हर पहले से मामले की जांच कर रही है।
प्रयागराज के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चलता है कि परिवार की हत्या किसी भारी चीज़ से की गई थी, और हमारी टीमें अभी भी जांच कर रही हैं… दोनों बेटों के बीच तनाव था, और वे दोनों ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं, और हम इस पहलू से भी जांच कर रहे हैं… घर और दुकानों की अच्छी तरह तलाशी ली गई है, और दुकान और घर दोनों के दरवाज़ों पर ताले लगे मिले हैं…"UP News
विज्ञापन