विज्ञापन
UP News : पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और डीएनए जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

UP News: शाहजहांपुर में के सनसीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी की मदद से पति की हत्या की और पति के शव को केले के बाग में दफना दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के मानपुर मल्लिकापुर के निवासी सत्यवीर ने 6 मार्च को अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया कि भाई ओमकार 23 फरवरी को तारीख पर गया और उसके बाद वापस नही लौटा। दोनों भाई मानपुर मल्लिकापुर में रहते थे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सत्यवीर ने 4 जून को अपने भाई के अपहरण कर हत्या की आशंका जताई और ओमकार की पत्नी व उसके प्रेमी नन्हे निवासी लिंथरा थाना कांट पर लगाया। पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
ओमकार और ओमा भारती की 15 साल पहले शादी हुई थी। उनके एक दस साल का बेटा और एक 12 साल की बेटी है। ओमकार पर सेहरामऊ दक्षिणी थाने में मारपीट और अवैध तमंचा रखने के 8 मुकदमे दर्ज हैं।
ओमा और नन्हे का अफेयर
ओमा की बड़ी बहन कांट के लिंथरा गांव में रहती है। वहां उसका अक्सर आना जाना रहता था। इसी गांव में ही रहने वाले नन्हे से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों का अफेयर हो गया। ओमकार का भी पत्नी के साथ उसकी बड़ी बहन के यहां आना-जाना था, जिसके चलते ओमकार और नन्हे भी दोस्त बन गए।
दिसंबर 2025 में ओमकार को जब उनके अफेयर के बारे में पता चला, तो उसका ओमा से झगड़ा हो गया। ओमा बच्चों को छोड़कर नन्हे के साथ उसके घर पर रहने लगी। बदनामी के डर से ओमकार ने यह बात किसी को भी नहीं बताई।
इसलिए कर दी हत्या
ओमा और नन्हे को डर था कि ओमकार उन्हें जान से मार सकता है इसलिए उन्होंने उसकी हत्या करने की साजिश रची। तिलहर कोर्ट में ओमकार पर मारपीट का मुकदमा चल रहा था। 23 फरवरी को ओमकार कोर्ट जा रहा था तो पत्नी और उसके प्रेमी ने उसे फोन कर समझौते की बात की। ओमकार उनके झांसे में आ गया और कोर्ट से लौटते समय वह सीधा लिंथरा गांव पहुंचा।
नन्हे उसे अपने बाग में ले गया। वहां ओमा और नन्हे ने ओमकार को खूब शराब पिलाई। जब वह पूरी तरह से नशे में आ गया तो दोनों ने उसका गला घोंट दिया और उसकी लाश कोल को केले के पेड़ के नीचे दफन कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। बॉडी रिकवर हो चुकी है। डीएनए जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन