मुजफ्फरनगर के रामलीला टिल्ला में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। गली में हुए हंगामे के दौरान महिला, बुजुर्ग और बच्चे भी नजर आए। पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान जवानों के साथ धक्का-मुक्की की बात सामने आई।

UP News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े हंगामे में बदल गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गली में ही जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर महिला, बुजुर्ग और बच्चे भी नजर आए। काफी देर तक दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते रहे। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि भीड़ को शांत कराने के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रामलीला टिल्ला में किसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। इसके बाद गली में ही मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी नजर आ रहे हैं। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी भीड़ के बीच अपना मोबाइल तलाशते हुए भी दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, जिसके कारण पुलिस को स्थिति संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा के मुताबिक, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस को मामले में तहरीर प्राप्त हो चुकी है और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी किए जाने की बात भी कही है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे की कार्रवाई के बाद ही विवाद की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। UP News :
विज्ञापन