उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक बड़े हिन्दू संगठन का नेता बड़ा रंगबाज निकला। उत्तर प्रदेश भर में हिन्दू संगठन का चेहरा लगाकर घूमने वाले इस नेता ने एक कबाड़ी से दो-चार लाख रूपए नहीं बल्कि पूरे 50 लाख रूपए की रंगदारी मांगी।

UP News : उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक बड़े हिन्दू संगठन का नेता बड़ा रंगबाज निकला। उत्तर प्रदेश भर में हिन्दू संगठन का चेहरा लगाकर घूमने वाले इस नेता ने एक कबाड़ी से दो-चार लाख रूपए नहीं बल्कि पूरे 50 लाख रूपए की रंगदारी मांगी। कबाड़ का कारोबार करने वाले व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले हिन्दू संगठन के नेता को उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके सही ठिकाने यानी कि जेल में भेज दिया है। UP News
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने कबाड़ कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में हिंदू रक्षा दल के युवा जिलाध्यक्ष हेमंत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई महिंद्रा बोलेरो भी जब्त कर ली है। इस मामले में हिन्दू रक्षा दल के कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार दिल्ली के एक कबाड़ कारोबारी की स्क्रैप से भरी गाड़ी को मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में रोक लिया गया था। आरोपियों ने चालक और परिचालक को बंधक बनाकर व्यापारी को फोन किया और 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। जान से मारने की धमकी मिलने पर व्यापारी ने डर के कारण 9 लाख रुपये आरोपियों तक पहुंचा दिए, जिसके बाद वाहन को छोड़ा गया। UP News
घटना की जानकारी मिलते ही मुजफ्फरनगर पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष हेमंत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में कई अन्य लोग भी शामिल थे। मुख्य सरगना और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। UP News
दिनदहाड़े कारोबारी से करोड़ों की रंगदारी मांगने और कथित रूप से एक संगठन के पदाधिकारी का नाम सामने आने से उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस के बड़े अधिकारी इस पूरे मामले की खुद निगरानी कर रहे हैं। UP News
विज्ञापन